Skip to main content

Vidisha Samachar: रात भर विदिशा में 200 मिलीमीटर वर्षा, बस्तियां जलमग्न, स्कूलों में अवकाश घोषित


 


विदिशा शहर में बीती रात भारी वर्षा के बाद शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। रात ढाई बजे से वर्षा शुरू हुई जो सुबह तक होती रही। इस दौरान करीब 200 मिलीमीटर बारिश केवल विदिशा शहर में ही दर्ज की गई। इस भारी बारिश से शहर की कई बस्तियां जलमग्न हो गई कई निचले इलाकों में घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सुबह शहर के भ्रमण पर भी निकले। उन्होंने बंटी नगर अहमदपुर चौराहा सहित कुछ इलाकों का दौरा किया जहां लोगों के भारी गुस्से का सामना भी उन्हें करना पड़ा। शहर के रामलीला रोड, खरी फाटक रोड, बंटी नगर अंडर ब्रिज के पास, तलैया, बांस कुली, रीठा फाटक सहित अन्य कई इलाकों में 3 से 4 फ़ीट तक पानी भर गया। हरिपुरा क्षेत्र में एक ऑटो पानी में बह गया। वहीं घरों के आगे रखे वाहन पूरी तरह पानी में डूब गए।

रात भर घरों से पानी निकालते रहे लोग
रविवार सोमवार की रात करीब 2:30 वर्षा शुरू हुई इस दौरान सुबह करीब 6 बजे तक गरज चमक के साथ तेज वर्षा होती रही। कई बस्तियों में जलभराव हो गया लोग रातभर परेशान रहे , और अपने घरों से पानी निकालते रहे। इस दौरान लोगों ने नगरपालिका की अव्यवस्थाओं पर जमकर गुस्सा दिखाया। लोगों ने कहा कि वर्षा के पहले नाले नालियों की सफाई तक ठीक से नहीं की गई जिसका खामियाजा आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

MP : बीजेपी ने किया 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट

  भोपाल.   मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने   महापौर   पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. काफी मशक्कत और विचार मंथन के बाद भी अभी सिर्फ13 नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी कर पायी है. इंदौर, ग्वालियर और रतलाम पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. भोपाल से   मालती राय   का नाम फाइनल हुआ है. जबलपुर से   जितेन्द्र जामदार   को टिकट दिया गया है. देखें लिस्ट एक नजर में मुरैना – मीना जाटव सिंगरौली – चंद्रपाल विश्वकर्मा सागर – संगीता तिवारी रीवा – प्रमोद व्यास सतना – योगेश ताम्रकार जबलपुर – जितेंद्र जामदार कटनी – ज्योति दीक्षित भोपाल – मालती राय छिंदवाड़ा – अनंत धुर्वे खंडवा – अमृता यादव उज्जैन – मुकेश टटवाल बुरहानपुर – माधुरी पटेल देवास – गीता अग्रवाल इंदौर रतलाम और ग्वालियर में मशक्कत बीजेपी ने ग्वालियर जबलपुर और रतलाम में नामों की घोषणा नहीं की है. ग्वालियर में पूर्व मंत्री माया सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर उसे होल्ड कर दिया गया. इसके पीछे वजह माया सिंह के नाम को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध होना बताया ...

Vidisha News : विदिशा जिला जलमग्न