Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

यूएस की यूनिवर्सिटी ने अदिति को दी 4 करोड़ की स्कॉलरशिप, वहीं से मैकेनिकल इंजीनियर बनेंगी

 शहर की अदिति राजवैद्य को करीब 4 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला है। अदिति ने हाल ही में फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं की एग्जाम दी है। अब वे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने जाएंगी। इतनी बड़ी राशि की यह इंदौर की पहली स्कॉलरशिप बताई जा रही है। अदिति ने सेट (स्कॉलास्टिक असेसमेंट टेस्ट) में 1600 में से 1530 अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 740 और गणित में 790 अंक मिले। अदिति ने बताया कि बचपन से ही साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रही है 9वीं क्लास में कुछ दिनों के लिए अमेरिका जाना हुआ। वहां ऑटोमोबाइल सेक्टर को करीब से जानने का मौका मिला। यहीं से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कॅरियर बनाने की इच्छा शुरू हुई। तब से ठान लिया था कि इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना है। अदिति ने अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए 11 वीं क्लास में ही एमआईटी ग्रेजुएट के साथ मिलकर रिन्युएबल एनर्जी एंड विंड टर्बाइंस विषय पर रिसर्च पेपर भी पब्लिश किया है। इस रिसर्च वर्क से एकेडमिक और प्रेक्टिकल नॉलेज बेहतर हुआ। अदिति ने बताया कि इंदौर की एक ऑटोमोबा...

देश का पहला दृष्टिहीन तीरंदाज, मन की आंखों से लगाता है सटीक निशाना

  मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। कुछ ऐसे ही मजबूत मन वाले हैं देश के पहले दृष्टिहीन तीरंदाज पवन कुमार। जन्म से देख नहीं सकते, लेकिन 30 मीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाते हैं। 100 फीसदी दृष्टिहीन होने के बावजूद लगता है जैसे मन की आंखों से ही टार्गेट देख लेते हों। पवन के कोच कुलदीप वेदवान कहते हैं- जिस पवन ने कभी धनुष छुआ भी नहीं था, आज उनका निशाना एकदम सटीक है। बिना देखे सिर्फ महसूस करके वे तीर चलाते हैं। प्रैक्टिस में पवन का परफॉर्मेंस देख कर भरोसा है कि वे देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगे।  जम्मू के पाली गांव के रहने वाले पवन जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्टेडियम में 4 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। का जिक्र आता है, जिसमें वे सिर्फ आवाज सुनकर सटीक निशाना लगाते थे। पवन निशाने को महसूस करके यही करिश्मा दोहराते हैं। वे ऐसा कर पाएं इसके लिए कोच कुलदीप ने एक खास डिवाइस 'दिव्यदृष्टि' बनाई है। यह स्टैंड की तरह उनके धनुष के पास लगी होती है, जिससे वे निशाने को महसूस कर पाते हैं कि वे सही दिशा और सटीक एंगल में तीर चला रहे हैं या नहीं। इंटरनेशनल...

लोहांगी मोहल्ले में विरोध करने पर मारपीट, महिला सहित तीन घायल

 विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहांगी मोहल्ले में एक परिवार पर लोहे के पंजे और रॉड से हमला किया गया। हमले में महिला सहित तीन लोग घायल हुए। घायलों में रज्जू बाई, उनके पति बसंत अहिरवार और बेटा अरुण शामिल हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रज्जू बाई ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले अमित जाटव और उसके साथियों ने हमला किया। बसंत और अरुण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी उनके घर के सामने बैठकर शराब पीते थे। गाली-गलौज करते थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मोहल्ले में तनाव बना हुआ है। पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।