Skip to main content

अयोध्या में भीड़ बेकाबू, लखनऊ से स्पेशल बसें बंद:योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे; UP के प्रमुख सचिव गृह और DG लॉ एंड ऑर्डर को भी बुलाया


 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हुए। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।

दर्शन के लिए उमड़े हुजूम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए भगवान रामलला के कपाट एक घंटे पहले ही खोल दिए गए। रामलला के शयन के लिए पट दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक बंद रहने थे, लेकिन भीड़ के चलते 1 बजे ही खोल दिए गए। लोगों को दर्शन के लिए छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। एक बार तो लोग सिक्योरिटी तोड़कर ही भाग निकले।

स्थिति बिगड़ते देख पहले यूपी के गृह सचिव और डीजी लॉ एंड ऑर्डर अयोध्या पहुंचे। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए। आरएफ ने मोर्चा संभाला, तब जाकर दर्शन की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाईं।

Comments

Popular posts from this blog

MP : बीजेपी ने किया 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट

  भोपाल.   मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने   महापौर   पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. काफी मशक्कत और विचार मंथन के बाद भी अभी सिर्फ13 नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी कर पायी है. इंदौर, ग्वालियर और रतलाम पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. भोपाल से   मालती राय   का नाम फाइनल हुआ है. जबलपुर से   जितेन्द्र जामदार   को टिकट दिया गया है. देखें लिस्ट एक नजर में मुरैना – मीना जाटव सिंगरौली – चंद्रपाल विश्वकर्मा सागर – संगीता तिवारी रीवा – प्रमोद व्यास सतना – योगेश ताम्रकार जबलपुर – जितेंद्र जामदार कटनी – ज्योति दीक्षित भोपाल – मालती राय छिंदवाड़ा – अनंत धुर्वे खंडवा – अमृता यादव उज्जैन – मुकेश टटवाल बुरहानपुर – माधुरी पटेल देवास – गीता अग्रवाल इंदौर रतलाम और ग्वालियर में मशक्कत बीजेपी ने ग्वालियर जबलपुर और रतलाम में नामों की घोषणा नहीं की है. ग्वालियर में पूर्व मंत्री माया सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर उसे होल्ड कर दिया गया. इसके पीछे वजह माया सिंह के नाम को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध होना बताया ...

Vidisha News : विदिशा जिला जलमग्न

 

Vidisha Samachar: रात भर विदिशा में 200 मिलीमीटर वर्षा, बस्तियां जलमग्न, स्कूलों में अवकाश घोषित

  विदिशा शहर में बीती रात भारी वर्षा के बाद शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। रात ढाई बजे से वर्षा शुरू हुई जो सुबह तक होती रही। इस दौरान करीब 200 मिलीमीटर बारिश केवल विदिशा शहर में ही दर्ज की गई। इस भारी बारिश से शहर की कई बस्तियां जलमग्न हो गई कई निचले इलाकों में घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सुबह शहर के भ्रमण पर भी निकले। उन्होंने बंटी नगर अहमदपुर चौराहा सहित कुछ इलाकों का दौरा किया जहां लोगों के भारी गुस्से का सामना भी उन्हें करना पड़ा। शहर के रामलीला रोड, खरी फाटक रोड, बंटी नगर अंडर ब्रिज के पास, तलैया, बांस कुली, रीठा फाटक सहित अन्य कई इलाकों में 3 से 4 फ़ीट तक पानी भर गया। हरिपुरा क्षेत्र में एक ऑटो पानी में बह गया। वहीं घरों के आगे रखे वाहन पूरी तरह पानी में डूब गए। रात भर घरों से पानी निकालते रहे लोग रविवार सोमवार की रात करीब 2:30 वर्षा शुरू हुई इस दौरान सुबह करीब 6 बजे तक गरज चमक के साथ तेज वर्षा होती रही। कई बस्तियों में जलभराव हो गया लोग रातभर परेशान रहे , और अपने घरों स...