Skip to main content

तारों पर झुके पेड़, कहीं जमीन पर ट्रांसफार्मर

 विदिशा। विद्युत वितरण कंपनी ने बारिश पूर्व कुछ समय पेड़ों की छटाई का कार्य किया था। इसके पीछे बारिश में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखना था, लेकिन यह कार्य पूरी तरह नहीं हो पाया जिससे अब बारिश में इस तरह की िस्थति विद्युत प्रदाय में बाधक बन सकती है और तेज हवा या बारिश के दौरान बार-बार विद्युत प्रवाह प्रभावित होने की नौबत बनेगी।


नागरिकों का कहना है कि अभी भी कई स्थानों पर पेड़ की डालियां तारों पर झुकी हुई हैं। इनकी डालें तेज हवा में तारों पर गिरकर विद्युत प्रवाह रोक सकती है। वहीं कई स्थानों पर जमीन से लगकर ट्रांसफार्मर लगे हुए है, कई ट्रांसफार्मर खुली हालत में एवं नालों के किनारे होने से इनमें बारिश का पानी भराने का डर रहेगा वहीं मवेशियों आदि के कारण भी समस्या आ सकती है पर इस ओर विद़युत वितरण कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नागरिकों के मुताबिक बस स्टैंड से इदिरा कांप्लेक्स मार्ग, हरिपुरा मार्ग, अहमदपुर मार्ग , पुराना जिला अस्पताल मार्ग आदि कई स्थानों पर पेड़ की डालों से विद्ययुत तारों की दूरी अधिक नहीं हैं। इसी तरह हरिपुरा मार्ग, पुराना जिला अस्पताल मार्ग सहित कई स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन से कुछ ही दूरी पर िस्थत है। यह ट्रांसफार्मर खुले रहने एवं बच्चों व मवेशियों की पहुंच में होने से इनसे खतरा बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि गत वर्ष बारिश में देर रात तेज हवा और बारिश के बीच कई बार घंटों बिजली गुल होने की नौबत बनी थी। इससे न केवल नागरिक बल्कि कंपनी के अ धिकारी व कर्मचारियों को भी रात में बरसते पानी में विद्युत प्रदाय को सुचारू बनाने के लिए मशक्कत करना पड़ी थी। नागरिकों का कहना है कि बारिश पूर्व तैयारियों के तहत जो कार्य रह गया उसे शीघ्रता से पूरा कर ऐसे स्थानों को सुर क्षित किया जाए ताकि अ धिक बारिश के दौरान इस तरह की मु श्किलों से बचा सके।


Comments

Popular posts from this blog

Vidisha News : विदिशा जिला जलमग्न

 

Vidisha Samachar: रात भर विदिशा में 200 मिलीमीटर वर्षा, बस्तियां जलमग्न, स्कूलों में अवकाश घोषित

  विदिशा शहर में बीती रात भारी वर्षा के बाद शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। रात ढाई बजे से वर्षा शुरू हुई जो सुबह तक होती रही। इस दौरान करीब 200 मिलीमीटर बारिश केवल विदिशा शहर में ही दर्ज की गई। इस भारी बारिश से शहर की कई बस्तियां जलमग्न हो गई कई निचले इलाकों में घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सुबह शहर के भ्रमण पर भी निकले। उन्होंने बंटी नगर अहमदपुर चौराहा सहित कुछ इलाकों का दौरा किया जहां लोगों के भारी गुस्से का सामना भी उन्हें करना पड़ा। शहर के रामलीला रोड, खरी फाटक रोड, बंटी नगर अंडर ब्रिज के पास, तलैया, बांस कुली, रीठा फाटक सहित अन्य कई इलाकों में 3 से 4 फ़ीट तक पानी भर गया। हरिपुरा क्षेत्र में एक ऑटो पानी में बह गया। वहीं घरों के आगे रखे वाहन पूरी तरह पानी में डूब गए। रात भर घरों से पानी निकालते रहे लोग रविवार सोमवार की रात करीब 2:30 वर्षा शुरू हुई इस दौरान सुबह करीब 6 बजे तक गरज चमक के साथ तेज वर्षा होती रही। कई बस्तियों में जलभराव हो गया लोग रातभर परेशान रहे , और अपने घरों स...

Renewable Energy: Powering a Sustainable Future

In today’s rapidly evolving world, the demand for clean and sustainable sources of energy has never been greater. With climate change, rising global temperatures, and the depletion of fossil fuel reserves, renewable energy has emerged as a practical solution for meeting our growing power needs while safeguarding the planet. What is Renewable Energy? Renewable energy comes from natural resources that are constantly replenished, such as sunlight, wind, water, and biomass. Unlike fossil fuels, which release harmful greenhouse gases and take millions of years to form, renewable sources are eco-friendly, abundant, and sustainable for long-term use. Key Types of Renewable Energy 1. Solar Energy – Captured from the sun’s rays using photovoltaic (PV) panels or solar thermal systems, solar power is one of the fastest-growing sources of clean energy worldwide. 2. Wind Energy – Wind turbines harness kinetic energy from moving air to generate electricity. Large wind farms and even sm...